राज्य सरकार की योजनाओं से समाज के हर वर्ग को लाभ मिल रहा है – मंत्री श्री सिलावट
मंदिर परिसर की सफाई की

इंदौर
जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट के मुख्य आतिथ्य में शुक्रवार को सांवेर के ग्राम पंचायत कदवालीखुर्द में स्वच्छता अभियान एवं जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उददेश्य ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर, स्वच्छ भारत की अवधारणा को बताते हुए उन्हें राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना था।
मंत्री तुलसीराम सिलावट ने ग्राम पंचायत कदवालीखूर्द में स्वच्छ भारत अभियान अन्तर्गत मंदिर परिसर में सफाई की। उन्होंने नागरिकों से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में चल रही राज्य सरकार की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा कर उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। श्री सिलावट ने क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवियों का सम्मान भी किया। इस दौरान स्वच्छ भारत अभियान, पीएम आवास, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान योजना, लाडली लक्ष्मी योजना, लाडली बहना, वृद्धावस्था पेंशन, उज्जवला योजना सहित अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इन योजनाओं से समाज के हर वर्ग को लाभ मिल रहा है, इसलिए इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेवें। इस अवसर पर सर्व रवि वाजपेई, गोविन्द सिंह, मानसिंह चौहान, सरपंच जीवन गेहलोत, गजराज गेहलोत, महेश मंत्री सहित सैकडों ग्रामवासी मौजूद रहे।
