एक मुकबधिर-दिव्यांग जोड़े सहित 25 वर-वधु का हो रहा सामूहिक विवाह

इंदौर
विधानसभा क्षेत्र 3 में गोलू शुक्ला जी अपनी विधानसभा के 25 जोड़ों का विवाह 15 अपै्रल को धुमधाम से करवाने जा रहे है। इसी क्रम में विधानसभा क्षेत्र कं्र 3 की व्यवस्था संबंधी महत्वपूर्ण बैठक आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय जावरा कम्पाउण्ड पर सम्पन्न हुई।
जिसमें विभिन्न समितियों का गठन किया गया जिसमें प्रमुख कार्यकर्ताओं को आयोजन की जिम्मेदारी दी गई। सर्वप्रथम बोलिया छत्री पर सभी 25 जोडो का एकत्रीकरण होगा, इसके पश्चात सभी सामूहिक हाथी, घोड़ा बेण्ड, विंटेण्ज कार, बग्गी से वर-वधु को विवाह स्थल गांधी हॉल पर लाया जायेगा।विवाह स्थल पर गांधी हॉल पर सभी जोड़ो के लिये अलग-अलग मण्डप सजाकर कर विवाह संपन्न कराया जायेगा एवं सभी जोड़ों को वर-वधु के लिये शादी के जोड़े संपूर्ण गृहस्ती का समान जैसे फ्रीज, अलमारी, पलंग पेटी, कुलर, बर्तन, सिलाई मशीन, एलएडी टी व्ही, सोने का मंगल सुत्र, प्रेस, मिक्सर, सोफा सेट, गैस चुल्हा, टंकी, दुल्हे का सुट, दुल्हन का लेहंगा उपहार में भेट किया जायेगा।
वर वधु को आशीर्वाद देने के लिये प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी, उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा जी, विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्रसिंह तोमर जी, मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय जी, तुलसीराम सिलावट , सांसद श्री वी.डी. शर्मा एवं शहर के गणमान्य नागरिक एवं साधु संतों को निमंत्रण दिया है। आज की बैठक में मुख्य रूप से विधायक गोलू शुक्ला जी, दीपेन्द्रसिंह सोलंकी, दिनेश वर्मा, आदित्य दीक्षित, विशाल यादव, रानू अग्रवाल, सचिन बंसल, नितीन शर्मा, दीपेश पचौरी, गजानंद गावड़े, दिनेश पाण्डे, सुरेश टाकलकर, रूपाली पेंढारकर, मृदुल अग्रवाल, श्रीमती भावना चौधरी, पुंखडी डोसी, रितेश विरांग, बंटी वर्मा उपस्थित थे।
