
वीरता, स्वाभिमान और संगठन की भावना को किया सशक्त, लिए समाजहित के संकल्प
राणा सांगा ने 80 से अधिक युद्ध घाव, एक आंख, एक हाथ और एक पैर गंवाने के बाद भी अदम्य साहस दिखाया
इंदौर। मेवाड़ के महान योद्धा महाराणा संग्राम सिंह (राणा सांगा) की जयंती के पावन अवसर पर 12 अप्रैल को गांधीनगर स्थित गोवर्धन गौशाला के पास एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री राजपूत करणी सेना (टीम अनुराग प्रताप सिंह राघव) की शहर कार्यकारिणी के गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह ने आयोजन को विशेष महत्व प्रदान किया। करणी सेना के प्रमुख अनुराग प्रताप सिंह राघव , प्रदेश संरक्षक कमल सिंह जादोन ओर शहर प्रभारी गजेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठजनों, मातृशक्ति एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने एकजुट होकर वीरता, स्वाभिमान और संगठन की भावना को सशक्त किया। अनुराग प्रताप सिंह राघव के नेतृत्व में संगठन समाज में हो रहे अन्याय और अत्याचार के खिलाफ मुखर आवाज उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। संगठन के प्रमुख उद्देश्यों में युवाओं को रोजगार एवं व्यवसाय से जोडऩा, उन्हें कुशल बनाना, उच्च स्तरीय कोचिंग व कंसल्टेंसी की सुविधा उपलब्ध कराना तथा बड़े शहरों में समर्पित सामाजिक कार्यकर्ताओं की टीम तैयार करना शामिल है। यह आयोजन केवल एक समारोह नहीं, बल्कि समाज को संगठित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल के रूप में उभरा, जिसमें महाराणा सांगा के आदर्शों को साकार करने का संकल्प लिया गया।
राणा सांगा के लगे जयकारे याद की उनकी वीरता
उपस्थित वक्ताओं ने राणा सांगा को याद करते हुए कहा कि महाराणा संग्राम सिंह (राणा सांगा) (1482-1528) मेवाड़ के एक महान शासक और योद्धा थे, जिन्होंने 18 से अधिक प्रमुख युद्ध जीते और उत्तरी भारत में अंतिम स्वतंत्र हिंदू साम्राज्य की स्थापना की। 80 से अधिक युद्ध घाव, एक आंख, एक हाथ और एक पैर गंवाने के बाद भी अदम्य साहस के साथ, उन्होंने बाबर सहित दिल्ली, मालवा और गुजरात के सुल्तानों को अपनी वीरता से धूल चटाई।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ
इस अवसर पर प्रदेश संरक्षक कमल सिंह जादोन,कोर कमेटी के डॉक्टर संतोष सिंह ठाकुर , शहर प्रभारी गजेंद्र सिंह चौहान , शहर अध्यक्ष अमित सिंह , महिला शहर अध्यक्ष मोनिका सिंह बेस नम्रता सिंह सारिका सिंह आरती सिंह ग्रामीण जिला अध्यक्ष राहुल सिंह, दिग्विजय सिंह , अजीत सिंह हरेंद्र सिंह डॉ अंजनी सिंह चौहान चौहान गणेश सिंह चौहान रवीनेश सिंह राठौड़ शैलेंद्र सिंह ठाकुर विक्रांत सिंह डॉ अभिषेक सिंह बेस दिलीप सिंह चावड़ा शैलेंद्र राणा दरबार सिंह परमार वीरेंद्र सिंह राजपूत लाल बाबू सिंह गोपाल सिंह महेंद्र सिंह चौहान सहित ने नवनियुक्त शहर उपाध्यक्ष पद पर …..
शहर उपाध्यक्ष…. विनय सिंह परिहार
महामंत्री पद पर …. निर्मल ठाकुर
शहर मंत्री पद पर …. प्रद्युम्न ठाकुर
शहर मंत्री पद पर…. रोहित ठाकुर
शहर मंत्री पद पर…. मनीष राठौड़
विधानसभा 1 अध्यक्ष… नीरज सिंह चौहान
विधानसभा 1 उपाध्यक्ष…. आयुष ठाकुर
विधानसभा 4 अध्ययक्ष अर्जुन सिंह
शहर कार्यकारणी सदस्य पद पर … आकाश सिसोदिया
बंटी सिसोदिया
अमन ठाकुर
रोहन राठौड़
इंदौर शहर सोशल मीडिया प्रभारी…. गौतम सिंह राठौड़
विधानसभा क्रमांक 1 में ….4 में …..20 से ज्यादा नई नियुक्तियां हुई
अपने दायित्व के साथ समाज हित में शपथ दिलवाई
