इंदौर। शहर में आनलाइन सट्टेबाजी और अवैध गेमिंग लिंक के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कनाड़िया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सर्वसंपन्न नगर निवासी एक युवक को रंगे हाथों पकड़ा है, जो एक सट्टा वेबसाइट के जरिए ग्राहकों को आईडी बांट रहा था। पकड़ा गया आरोपी मुख्य सट्टेबाज से मास्टर आईडी लेकर अपना नेटवर्क चला रहा था। कनाड़िया पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हिमांशु कनेरिया निवासी सर्वसंपन्न नगर को हिरासत में लिया। जब पुलिस ने आरोपी का मोबाइल चेक किया, तो गूगल क्रोम ब्राउजर में ‘नुेंंददव्९.म्दस्’ नाम की आनलाइन सट्टा लिंक खुली मिली। पूछताछ में हिमांशु ने स्वीकार किया कि वह पिछले ६ महीनों से इस अवैध कारोबार में लिप्त है। आरोपी हिमांशु ने खुलासा किया कि उसे यह सट्टा लिंक पंकज सूर्यवंशी नामक व्यक्ति ने उपलब्ध कराई थी। पंकज के पास इस वेबसाइट की ‘मास्टर आईडी’ है, जिसके जरिए वह हिमांशु जैसे एजेंटों को एजेंट आईडी बनाकर देता था।हिमांशु ग्राहकों को आनलाइन सट्टा खेलने के लिए आईडी मुहैया कराता था।सट्टा खेलने के लिए ग्राहक जो भी धनराशि रिचार्ज करते थे, वह सीधे हिमांशु के बैंक खाते में आती थी।हिमांशु कुल राशि में से अपना १० प्रतिशत कमीशन काटकर शेष ९० प्रतिशत राशि पंकज सूर्यवंशी के खाते में ट्रांसफर कर देता था। पुलिस अब मास्टर माइंड पंकज सूर्यवंशी की तलाश में जुटी है।
