
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद दिग्विजय सिंह ने कहां की जो नेता अपने विचारधारा छोड़कर सत्ता के लालच में भाजपा में गए हैं उनका राजनीतिक भविष्य कभी स्थाई नहीं होगा निष्ठा बदलने वालों का अंत कभी अच्छा नहीं होता।मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सीहोर प्रवास पर आए इस दौरान उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल केंद्र सरकार की मनसा पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए उन्होंने इसे केवल एक चुनाव स्टंट करार दिया।उन्होंने कहा कि वास्तव में महिलाओं को प्रतिनिधित्व भाजपा देना चाहती है तो इसे तुरंत लागू क्यों नहीं किया जा रहा है। दिग्विजय सिंह ने सुझाव देते हुए कहा कि सरकार की नियत साफ है तो इस कानून की शुरुआत आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से ही कर देनी चाहिए।
