
इंदौर अन्नपूर्णा आश्रम ट्रस्ट एवं अन्नपूर्णा मंदिर भक्त मंडल के संयुक्त तत्वावधान में ब्रह्मलीन श्रीमती नीनादेवी विनोद अग्रवाल के जन्मदिन के अवसर पर उनकी पुण्य स्मृति में मंदिर परिसर में गोवंश के लिए 56 भोग का आयोजन करते हुए चमेलीदेवी अग्रवाल रेडक्रॉस डायग्नोस्टिक सेंटर के सहयोग से आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी विश्वैश्वरानंद गिरी महाराज के सानिध्य में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में भागवत का मूल पारायण करने वाले विद्वान ब्राह्मणों ने रक्तदान कर पुण्य लाभ उठाया। मंदिर के संचालक स्वामी जयेंद्रानंद गिरी एवं आश्रम के ट्रस्टी श्याम सिंघल ने बताया कि इस अवसर पर आश्रम की गौशाला में गोवंश के लिए अनेक तरह के व्यंजन, फल, सब्जी एवं अन्य भोजन भी परोसे गए। वेदपाठी विद्वान ब्राह्मणों के अलावा आश्रम से जुड़े सैकड़ों भक्तों ने इस पुण्य सेवा प्रकल्प में शामिल होकर ब्रह्मलीन श्रीमती नीनादेवी अग्रवाल के प्रति श्रद्धा सुमन समर्पित किए।
