महाकाल नगरी में कल से शुरू होगी श्री राम कथा6 से 14 जून तक उज्जैन में सनातन धर्म जागरण महाअभियान

इंदौर/उज्जैन।
प्रसिद्ध कथा व्यास परम पूज्य राजन महाराज का सोमवार को इंदौर एयरपोर्ट पर भव्य आगमन हुआ। बड़ी संख्या में उपस्थित भक्तों ने पुष्पवर्षा कर महाराज श्री की अगवानी की और आशीर्वाद प्राप्त किया।
महाकाल नगरी में कल से श्री राम कथा
महाराज श्री उज्जैन में 6 जून से शुरू हो रहे सनातन धर्म जागरण महाअभियान के अंतर्गत 12 ज्योतिर्लिंग दिव्य यात्रा में श्री राम कथा का वाचन करेंगे। यह कथा 6 जून से 14 जून तक प्रतिदिन दोपहर 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक पूज्य राजन जी के मुखारविंद से प्रवाहित होगी। इस भव्य आयोजन के संरक्षक प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हैं। आयोजन में समाजसेवी नारायण यादव, विधायक सुश्री उषा ठाकुर विशेष रूप से सहयोग कर रहे हैं। कार्यक्रम के संयोजक भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत गुप्ता हैं।आयोजकों ने बताया कि महाकाल नगरी उज्जैन में होने वाली इस श्री राम कथा में देशभर से श्रद्धालु शामिल होंगे। कथा के माध्यम से सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार और जागरण का संदेश दिया जाएगा। इंदौर एयरपोर्ट पर अगवानी के दौरान भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिला।
