
विभिन्न रोगों के लाभार्थियों ने आयुर्वेद चिकित्सा का लिया लाभ
इंदौर
कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशानुसार तथा जिला आयुष अधिकारी इंदौर डॉ. हंसा बारिया के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान 2026 के शुभारंभ अवसर पर प्रथम विकासखंड स्तरीय आयुर्वेद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर ग्राम दतोदा विकासखंड महू में आयोजित किया गया।शिविर में विभिन्न रोगों के कुल 32 लाभार्थियों ने आयुर्वेद चिकित्सा का लाभ प्राप्त किया, 2 सिकल सेल एनीमिया रोगियों को आयुर्वेद औषधि ऐड ऑन थेरेपी के रूप में दवाई दी गई। शिविर में जिला प्रशासन के अधिकारीगण, अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों ने भी आयुर्वेद चिकित्सा का लाभ प्राप्त किया। शिविर में नोडल अधिकारी डॉ. राकेश गुप्ता एवं शासकीय आयुर्वेद औषधालय आयुष्मान आरोग्य मंदिर आयुष दतोदा की चिकित्साधिकारी डॉ. सीमा आर्य, सीएएमओ डॉ. मोहम्मद शाहिद शैख, पैरामेडिकल स्टाफ कंपाउंडर जगदीश गुप्ता, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता सुनीता शर्मा ने अपनी सेवाएं प्रदान की
