इंदौर चांद्रसेनीय कायस्थ प्रभु महिला (सीकेपी) मंडल के तत्वावधान में रविवार, 16 अगस्त को खजराना गणेश मंदिर परिसर स्थित अन्न क्षेत्र के ऊपर प्रथम मंजिल पर कुमकुमार्चन का दिव्य आयोजन सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा। मंडल की अध्यक्ष छाया दिघे ने बताया कि मंडल से जुड़ी 100 से अधिक महिलाएं 1008 बार मंत्रों से आराधना करते हुए देवी लक्ष्मी एवं देवी अन्नपूर्णा का कुमकुम अभिषेक करेंगी और परिवार, समाज एवं राष्ट्र में सुख, शांति और सौभाग्य की मंगल कामना से अनुष्ठान में शामिल होंगी। महिलाएं परम्परागत परिधान में सज-धजकर आएंगी और अनुष्ठान के पश्चात खजराना गणेश मंदिर आने वाले भक्तों के लिए सेवा कार्य भी करेंगी।
