
इंदौर स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शहर में राज्य शासन एवं जिला प्रशासन द्वारा आयोजित भव्य परेड में कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट ने लोकतंत्र सेनानी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. गिरीश शर्मा आदित्य, नगर अध्यक्ष गणेश अग्रवाल, महामंत्री गोपालदास अग्रवाल एवं अन्य साथियों का सम्मान किया। इस अवसर पर कलेक्टर शिवम वर्मा, पुलिस आयुक्त संतोष सिंह सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। अन्य लोकतंत्र सेनानियों में लक्ष्मण सैनी, अब्दुल गफ्फार खान, नियामत उल्लाह खान एवं बद्रीलाल ठेकेदार का भी सम्मान किया गया। मंत्री सिलावट ने गिरीश शर्मा सहित सभी सेनानियों को शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि सिलावट स्वयं भी लोकतंत्र सेनानी रहे हैं और उन्हें भी राज्य शासन ने ताम्रपत्र प्रदान किया है।
