
महू के गायकवाड़ स्थित लोडेश्वर महादेव मंदिर में नागपंचमी और सावन सोमवार के अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। मंदिर को विभिन्न प्रकार के फूलों से आकर्षक रूप से सजाया गया और विशेष फूल बंगला तैयार किया गया।इस आयोजन में 100 से अधिक कावड़ियों ने हिस्सा लिया। वहीं, दूर-दराज से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें 500 से अधिक लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।आपको बता दें कि यह आयोजन पिछले करीब 20 वर्षों से लगातार किया जा रहा है। हर साल आयोजन को अलग-अलग थीम और नए स्वरूप में आयोजित किया जाता है, जिससे श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिलता है।
आयोजन आयोजक विक्रम वर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लोडेश्वर महादेव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
