
इंदौर भाजपा जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय इंदौर पर आज जिले की बैठक आहूत की गई जिसमें आगामी अभियान के अंतर्गत संत रविदास की 650 वीं जयंती के अवसर पर जिले की चारों विधानसभा में कलश यात्रा और राज्यसभा सांसद भाजपा की नवनियुक्त राष्ट्रीय मंत्री सुश्री कविता पाटीदार के स्वागत के विषय पर विस्तृत चर्चा करके योजना बनाई गई l25.8.2026 को दोपहर 2:00 बजे पाटीदार समाज धर्मशाला राउ में सुश्री कविता पाटीदार का भव्य स्वागत वह सत्कार जिले के समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा lबैठक में पिछले कार्यों की समीक्षा व आगामी कार्यक्रमों की योजना बनाई गई जिसमें सभी मंडल अध्यक्षों से संक्षिप्त में समीक्षा के रूप में जानकारी ली गई l
बैठक को रणवीर सिंह रावत, जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा, अशोक यादव, सुभाष चौधरी ने संबोधित किया l
बैठक में मुख्य रूप से संभाग के प्रभारी रणवीर सिंह रावत, जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा, पूर्णकालिक कार्यकर्ता अशोक यादव, पूर्व जिला कार्य समिति सदस्य सुभाष चौधरी, सतीश मालवीय, मनोज ठाकुर, शिव डिंगू, चंद्रशेखर छापोला, श्रीमती किरण सूर्यवंशी, जितेंद्र आंजना, लक्ष्मण सिंगारे, हेमचंद मित्तल, अक्षत शर्मा, दशरथ पटेल, विनोद जाट, संतोष पाटीदार, अश्विन पटेल, मुकेश जरिया, सुभाष पाटीदार, जनपद अध्यक्ष, मोर्चा के जिला अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, मण्डल अध्यक्ष सहित जिला पदाधिकारी और अपेक्षित कार्यकर्ता उस्थित हुए lबैठक का संचालन पूंजा लाल निनामा और आभार भरत आंजना ने माना lबैठक के पश्चात नवनियुक्त मोर्चा के अध्यक्ष और महामंत्रियों का स्वागत भी अतिथियों द्वारा किया गया l
