
ओरछा भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति बैठक रविवार से निवाड़ी जिले की रामराजा सरकार की नगरी ओरछा में शुरू हुई बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा भी शामिल हुए। वे बैठक के दौरान अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ ओरछा में मौजूद रहेंगेओरछा के होटल राजमहल/राज विलास में आयोजित इस प्रदेश कार्यसमिति बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के साथ प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, संभाग प्रभारी और विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता हिस्सा ले रहे हैंदो दिनों तक चलने वाली इस बैठक में भाजपा संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की जा रही है बूथ सशक्तिकरण, संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण, आगामी पार्टी कार्यक्रमों और राजनीतिक गतिविधियों को लेकर प्रदेश नेतृत्व मंथन कर रहा है इसके साथ ही आने वाले समय के लिए संगठनात्मक कार्ययोजना और पार्टी की रणनीति को लेकर भी दिशा तय किए जाने की संभावना हैबैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और केंद्रीय कार्यालय प्रभारी एवं सांसद तरुण चुघ सहित प्रदेश सरकार के मंत्री और पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद हैंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की यह बैठक संगठनात्मक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बैठक के दौरान पार्टी के जमीनी संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाने पर विशेष जोर रहने की उम्मीद है। दो दिनों के मंथन के बाद संगठन और राजनीतिक गतिविधियों को लेकर कई अहम फैसले सामने आ सकते हैं
