इंदौर में बीमा, शेयर, डिविडेंड और म्यूचुअल फंड जैसी अनक्लेम्ड जमाराशियों के तेजी से निपटान करने हेतु विशेष पहल की जा रही है। इसके तहत विशेष शिविर 14 नवम्बर को कलेक्टर कार्यालय इंदौर के कक्ष क्रमांक जी-12 में दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा। शिविर में नागरिकों को उनकी जमा राशियों, बीमा दावों, शेयर एवं म्यूचुअल फंड की राशियों के लिए सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। जमाकर्ता शिक्षा एवं जागरूकता कोष के अंतर्गत आपकी पूंजी आपका अधिकार संयुक्त जनजागरूकता अभियान के तहत नागरिकों को उनकी जमा, बीमा, शेयर, डिविडेंड और म्यूचुअल फंड जैसी अनक्लेम्ड राशियों के प्रति जागरूक करने एवं उन्हें वापस दिलाने के लिए विशेष जिला स्तरीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
यह शिविर कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के नेतृत्व में तथा राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति भोपाल के मार्गदर्शन में अग्रणी जिला कार्यालय द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इसमें बैंकों (लीड बैंक), बीमा कंपनियों, पेंशन, म्यूचुअल फंड तथा संबंधित संस्थाओं की सहभागिता सुनिश्चित की गई है। शिविर में नागरिकों को उनकी जमा राशियों, बीमा दावों, शेयर एवं म्यूचुअल फंड की राशियों के लिए सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही व्यापक जनजागरूकता अभियान के तहत भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार इन शिविरों का आयोजन 31 दिसम्बर 2025 तक जिले भर में किया जाएगा। नागरिकों को अपने जमा, दावा पत्र भरने एवं दावा प्रक्रिया के सम्पादन में पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा। राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति ने इस अभियान के माध्यम से नागरिकों को उनकी जमा, बचत एवं निवेश से जुड़े अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा उनके निष्क्रिय खातों की वापसी पूर्वक राशि उपलब्ध कराने का उद्देश्य रखा है। इंदौर जिले में खातों के अंतर्गत राशि को राष्ट्रीयकृत किया गया है, जिसमें पात्र नागरिकों को राशि वापस दिलाने को लक्ष्य बनाया गया है। अदावाकृत जमाकर्ताओं से अपील की गई है कि वे इस शिविर का लाभ उठायें।
