
इंदौर, पीपल्याहना, कालिंदी कुंज के पास स्थित रॉयल रेजीडेंसी पर गरबा महोत्सव का शुभारंभ बंगाली संस्कृति के प्रख्यात धुनुची नृत्य सहित गरबा की प्रस्तुति के साथ हुआ। क्लब के अध्यक्ष अमित गांगुली ने बताया कि इस नृत्य के माध्यम से रॉयल रेजीडेंसी क्लब की महिलाओं ने बंगाली परिधान में सज-धजकर माता रानी को अपने महोत्सव में पधारने का न्योता दिया। इस प्रस्तुति में सम्पूर्ण बंगाल की झलक देखने को मिली। उन्होंने बताया कि रॉयल रेजीडेंसी पर प्रतिदिन अलग-अलग परिधान में सजी-धजी मातृशक्ति द्वारा माता की आराधना की जाएगी। बालिकाओं द्वारा भी माँ दुर्गा के नवरूपों की प्रस्तुति सहित गरबों का आयोजन होगा।
