
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा एवं राजपूत समाज युवा चेतना मंडल इंदौर के संयुक्त तत्वावधान में प्रथम निःशुल्क सामूहिक विवाह समारोह इंदौर में 20 अप्रैल 2026 सोमवार आखातीज पर स्काउट मैदान चिमन बाग में प्रातः 9:00 बजे आयोजित होने जा रहा है। संरक्षक श्री विजय सिंह परिहार, श्री सुरेश सिंह भदोरिया, श्री मोहन सिंह सेंगर ,श्री जयपाल सिंह चावड़ा, श्री सुनील सिंह उमठ एडवोकेट, श्री राजेंद्र सिंह सोलंकी आदि ने बताया कि परिचय सम्मेलन में सभी वर वधुओं को आशीर्वाद प्रदान किया जाएगा ।संयोजक श्री मुकेशसिंह गौतम, अध्यक्ष श्री सुनील सिंह परिहार, सचिव श्री वीरेंद्र सिंह चौहान पप्पू ठाकुर, उपाध्यक्ष श्री सुनील सिकरवार ने बताया कि प्रत्येक पक्ष के 50-50 व्यक्तियों का निशुल्क भोजन रखा गया है। सभी आने वाले वर वधुओं का बाना निकाला जाएगा और हिंदू रीति रिवाज से आचार्य द्वारा इनका विवाह कराया जाएगा। सामूहिक विवाह सम्मेलन का प्रथम निमंत्रण गणपति महाराज के श्री चरणों में सभी कार्यकारिणी सदस्यों श्री सुनील सिंह परिहार, श्री मुकेश सिंह गौतम, श्री सुनील सिंह उमठ ,श्री मनोहर सिंह चौहान, श्री सुनील सिंह सिकरवार, श्री यशवंत सिंह भाटी, श्री नारायण देवड़ा, श्री विजय सिंह पंवार ,श्री सुमेर सिंह राठौर, द्वारा निमंत्रित किया गया। समाज के सभी संगठनों का इसमें सहयोग प्राप्त हो रहा है। विवाह सम्मेलन के लिए अलग-अलग कार्यकारणी का गठन किया गया है।
