
बाबा साहब अंबेडकर की जन्मस्थली पर किया नमन
बाबा साहब के आदर्श का अक्षरशः पालन करते हुए धर्म संस्कृति राष्ट्र के रक्षार्थ हमारा अनुसूचित जाति मोर्चे का एक-एक व्यक्ति काम करेगा विधायक सुश्री ठाकुर
बाबा साहब के आदर्श का अक्षरशः पालन करते हुए धर्म संस्कृति राष्ट्र के रक्षार्थ हमारा अनुसूचित जाति मोर्चे का एक-एक व्यक्ति काम करेगा विधायक सुश्री ठाकुर महू । भगवान परमार भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा, मध्यप्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष हैं और उन्होंने अपने प्रथम नगर आगमन पर इंदौर एयरपोर्ट से भव्य रैली के रूप में महू पहुंचकर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली पर उनकी प्रतिमा पर क्षेत्रीय विधायक सुश्री उषा ठाकुर और भाजपा जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा के साथ माल्यार्पण किया।
श्री परमार ने कहा कि छोटे से कार्यकर्ता को बड़ी जवाबदारी मिली जो उसे में पूरा करुंगा । आदरणीय बाबा साहब के आदर्श से प्रेरणा लेकर समाज में सकारात्मक कार्य करेंगे ।विधायक सुश्री ठाकुर ने कहा कि भगवान परमार के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर सभी कार्यकर्ताओं में नव ऊर्जा का संचार हुआ है और हम सबको यह विश्वास है कि बाबा साहब के आदर्श का अक्षरशः पालन करते हुए धर्म संस्कृति राष्ट्र के रक्षार्थ हमारा अनुसूचित जाति मोर्चे का एक-एक व्यक्ति काम करेगा और 2047 के स्वर्णिम भारत निर्माण के सपने को साकार करने में हम सभी भाई बहन अपनी उर्जा लगाएंगे।
