इंदौर । तुकोगंज क्षेत्र में एक अकाउंटेंट की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई।वह घर से कुछ ही दूरी पर गिरा पड़ा मिला परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताते है कि सुशील पिता रामचंद्र (35) निवासी न्यू देवास रोड तुकोगंज राजकुमार ब्रिज पर चलते चलते अचानक गिर गया।उसके घर से कुछ ही दूरी पर यह हादसा हुआ।परिजन उसे मृत हालात में अस्पताल लेकर पहुंचे।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पेट दर्द के बाद मौत
लसुडिय़ा क्षेत्र के तिरुमाला ग्रीन निवासी अतुल पिता राजेंद्र (34) एक आयुर्वेदिक कंपनी में नौकरी करता था।कल उसे अचानक पेट मे दर्द हुआ और परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसकी मौत हो गई।
महिला फांसी पर झूली, युवक ने खाया जहर
हीरानगर थाना क्षेत्र के रविदास नगर में महिला संतोषी पति प्रदीप (24) ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर जान दे दी।इसी तरह नया बसेरा गांधी नगर निवासी प्रकाश पिता रूपचरण (45) ने जहर खाकर जान दे दी।
