—
जिला रोजगार कार्यालय, जिला उद्योग केन्द्र और शासकीय महाविद्यालय राऊ के समन्वय से एक दिवसीय रोजगार मेला (युवा संगम) सम्पन्न
इंदौर, 02 फरवरी 2026
मध्यप्रदेश शासन और जिला प्रशासन के निर्देशानुसार इंदौर जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार और स्वरोजगार देने के उद्देश्य से जिला रोजगार कार्यालय इंदौर और शासकीय महाविद्यालय राऊ जिला इंदौर के समन्वय से सोमवार को एक दिवसीय रोजगार मेला (युवा संगम) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती पप्पी पाटीदार और पार्षद श्रीमती विभूति सुबोध ठाकरल द्वारा सर्व प्रथम सरस्वती पूजा कर आवेदकों क़ो सम्बोधित कर मार्गदर्शन दिया गया। इस अवसर पर प्राचार्य राऊ कालेज श्री अनिल सिंह, उप संचालक रोजगार श्री पी एस मंडलोई, जॉब फेयर प्रभारी श्री डी सी राठी, श्री एम एस डावर, प्लेसमेंट अधिकारी श्री पी के गोयल ने भी उपस्थित रहकर युवा संगम कार्यक्रम क़ो सफल बनाने में सहयोग और मार्गदर्शन दिया। आयोजित युवा संगम कार्यक्रम में कुल 22 कंपनियों के 500 से अधिक विभिन्न रिक्त पदों की पूर्ति हेतु इनके प्रतिनिधियों द्वारा साक्षात्कार लेकर निजी कंपनी में रोजगार और अपरेंटिशिप हेतु प्राम्भिक रूप से चयन किया गया। इस युवा संगम कार्यक्रम में कुल 815आवेदक/आवेदिकाओं का (175 आवेदिका 640आवेदक) पंजीयन हुआ एवं 22 कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा कुल 353 (108 आवेदिका 245 आवेदक) युवक व युवतियों का प्रारंभिक रूप से फार्मशिष्ट, एचआर, सेल्स एक्सीक्यूटिव, सहायक प्रबंधक,डिजिटल मार्केटिंग, टेलीकॉलर, बेक ऑफिस, ट्रेनी,फीटर, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, कोपा, टर्नर, आपरेटर आदि पदों के लिए चयन किया गया।

उप संचालक रोजगार श्री पी.एस. मण्डलोई ने बताया कि रोजगार मेले में मोजेक वर्क स्कील, ओशियन मोटर्स, एसके फाइनेंस, तिसवा टेक, एयरटेल, जस्ट डायल, आइसेक्ट, स्टेप एकेडमी, फार्मा ग्रोथ, मेड प्लस, इंस्टा कनेक्ट, एचडीएफसी लाइफ, आईपीएस ग्रोथ जैसे प्रतिष्ठित कुल 22 कंपनियों ने भाग लिया। जिला उद्योग केंद्र की टीम द्वारा स्वरोजगार के इच्छुक 38आवेदकों को शासन द्वारा संचालित स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी/मार्गदर्शन दिया जाकर स्वरोजगार हेतु प्रकरण तैयार करने हेतु प्रेरित किया गया ओर शासन की अप्रेन्टिसप योजना अंतर्गत 06 आवेदकों का चयन कर कंपनी में भेजे गये। रोजगार विभाग, शासकीय महाविद्यालय राऊ और जिला उद्योग केंद्र के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा उक्त कार्यक्रम को सम्पन करने में सहभागिता की गई। विभाग द्वारा सभी सहयोगी विभाग एवं निजी कंपनी के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।
