मध्य प्रदेश कांग्रेस में मालवा के नेताओं का दबदबा बढ़ता जा रहा है, इंदौर से पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार धार के रहने वाले हैं। अब महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष भी इंदौर से बनाई गई हैं।
कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इंदौर की रीना बौरासी को महिला कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। रीना बौरासी महिला कांग्रेस में विभा पटेल की जगह लेंगी।
भोपाल के बैरसिया के रहने वाले अवनीश भार्गव मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक बनाए गए हैं। भार्गव सागर, विदिशा, उज्जैन सहित कई जिलों के प्रभारी रह चुके हैं।
