एरोड्रम थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटा बांगड़दा मे डिजिटल अरेस्ट के सनसनीखेज मामले मे साइबर अपराधियों ने रिटायर बैंक मैनेजर और उनकी पत्नी, जो रिटायर्ड प्रिंसिपल है, को 538 करोड़ के घोटाले में लिप्त होने आरोप लगाकर घर में कैद कर लिया। आरोपियो ने तीन दिन वीडियो कॉल पर पूछताछ भी की। इसी बीच दंपति ने डिजिटल अरेस्ट की खबर अखबार मे पढ़कर तुरंत पुलिस से संपर्क किया। आरोपियों ने वीडियो कॉल पर सीबीआइ-ईडी अफसर बनकर पूछताछ की] उन्हें बाकायदा कोर्ट रूम बताया गया और कहा कि उन्हें पेश किया जाएगा। अखबार में न्यूज पढ़ कर समझ गए ठगों की करतूत एसपी (साइबर) सव्यसाची सराफ के अनुसार पुलिस ने रिटायर्ड मेडिकल अफसर के साथ हुई चार करोड़ 32 लाख की ठगी में तीन आरोपितों को पकड़ा था। शनिवार को ही इसकी न्यूज अखबारों में प्रकाशित हुई है। दंपति ने जैसे ही अखबार पढ़ा तुरंत ठगों की चाल समझ गए। उसमें भी जेट एयरवेज घोटाले में फंसाने की धमकी देकर रुपए लिए थे।
दंपति ने साइबर सेल में कॉल लगाकर मदद मांगी। निरीक्षक सरिता सिंह और एसआइ आशीष जैन मौके पर पहुंच गए। उनके सामने ही ठग दंपति को वीडियो कॉल पर धमका रहे थे। निरीक्षक के पूछताछ करने पर अभद्रता करने लगे। वर्दी में देखा तो डर कर फोन काट दिया। साइबर सेल एमजीएम से रिटायर्ड मेडिकल अफसर के साथ हुई 4 करोड़ 32 लाख की ठगी में आगे की लिंक खंगाल रही है। सेल ने इस मामले में गिरफ्तार तीन आरोपित सादिक पटेल, शाहिद खान औ सोहेल खान को जेल भेज दिया है। आरोपितों के खातों में रुपये जमा किए थे। जांच के दौरान पता चला आरोपितों ने गुजरात, तेलांगाना और यूपी के खातों में रुपये ट्रांसफर करवाए है। ठग द्वारा विदेशी (कंबोडिया) के आइपी का उपयोग कर ठगा था। इससे शक है ठगी की राशि अन्य खातों में ट्रांसफर होते हुए विदेश भेजी है।
