सदर बाजार थाना क्षेत्र के जूना रिसाला इलाके में दो बदमाशों ने एक रहवासी के घर के बाहर खड़ी स्कूटर में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आगजनी की इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सदर बाजार पुलिस ने फरियादी मिस्बाह पिता सलीम मालवा की
शिकायत पर दो आरोपियों हुमेश उर्फ टक और गौरव दोनों निवासी पंचम की फेल, मालवा मिल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है पुलिस को दी गई शिकायत में मिस्बाह ने बताया कि आरोपियों ने उनकी स्कूटर को निशाना बनाया जो उनके घर के बाहर खड़ी थी। आरोपियों ने स्कूटर पर पेट्रोल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया और मौके से फरार हो गए।
