
इंदौर। संदीप की शासकीय महाराजा शिवाजी राव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इंदौर के छात्रों ने कस्तूरबा गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में संपादित हुए जादू नहीं विज्ञान के कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए ब्लॉक एवं जिला स्तर पर विज्ञान नाटिका में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान नाटिका का निर्देशन श्रीमती मंजू चौरसिया एवं श्रीमती नेहा जैन ने किया। तथा कक्षा ग्यारहवीं के छात्र देव शाह रूपाली साहू गुनगुन सिंह विवेक कुशवाहा जैश मौर्य और मौसम राम ने विभिन्न विज्ञान के प्रयोगों के माध्यम से अंधविश्वास को दूर करने का प्रयास किया। मौसम राम ने सूर्य ग्रहण की प्रक्रिया और जयेश ने विभिन्न प्रयोगों से कैसे प्लेट में वैक्यूम बनता है, गुब्बारा कैसे फूलता है,। इसे रासायनिक प्रक्रिया के द्वारा समझाया । सभी ने मिलकर अपने अभिनय प्रदर्शन से जिला स्तर पर द्वितीय स्थान विज्ञान नाटिका में प्राप्त किया इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्रीमती हर्षा पंडित एवं श्री सुधांशु वर्मा उप प्राचार्य और सभी शिक्षकों ने छात्रों और मार्गदर्शी शिक्षक को बधाई प्रेषित की।
