इंदौर श्री अग्रोहा कपल ग्रुप एवं जय दादी दरबार की मेजबानी में भादवी अमावस्या के उपलक्ष्य में गुरुवार, 10 सितम्बर को सुबह 7 बजे से स्नेह नगर स्थित हनुमान मंदिर, वृंदावन गार्डन से अग्रवाल नगर स्थित राणी सती दादी के मंदिर तक निकलने वाली भव्य प्रभातफेरी की तैयारियों पर विचार मंथन के उद्देश्य से आयोजन से जुड़े सभी 45 प्रमुख महिला संगठनों की बैठक का आयोजन टैगोर मार्ग स्थित होटल अप्सरा पर बुधवार 26 अगस्त को दोपहर 4 बजे से रखा गया है। प्रमुख संयोजक श्रीमती संगीता अरविन्द बागड़ी ने बताया कि बैठक में राणीसती दादी की प्रभातफेरी की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा और विभिन्न जिम्मेदारियों का बटवारा भी किया जाएगा।
