इंदौर बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन एवं चमेलीदेवी योग केंद्र के तत्वावधान में 29-30 अगस्त को स्कीम 78 विजय नगर स्थित सिका स्कूल पर शाम 4 से 5 बजे तक केवल महिलाओं के लिए दो दिवसीय सांध्य कालीन योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर संयोजक किशोर गोयल, राजेश बंसल एवं योग केंद्र प्रभारी आशा बी. जैन ने बताया कि समाजसेवी विनोद अग्रवाल एवं प्रेमचंद गोयल की प्रेरणा से वर्तमान में शहर में 18 स्थानों पर निशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर संचालित किए जा रहे हैं। अब 29-30 अगस्त को सिका स्कूल परिसर में शाम 4 से 5 बजे तक योग गुरु मनोज गर्ग के निर्देशन में योग शिविर के पश्चात इसी स्थान पर महिलाओं के लिए नियमित रूप से सांयकालीन योग कक्षाएं प्रारम्भ की जाएगी। वर्तमान में यहाँ प्रातः कालीन योग शिविर नियमित रूप से चल रहा है। शिविर में भाग लेने की इच्छुक महिलाएं रोमी गुप्ता से 99269-68866 तथा लली राजौरिया से 79999-63565 एवं नए योग केंद्र खोलने के इच्छुक बंधु शरद कदम से 79998-46373 और प्रवीण मिश्रा से 97555-36398 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
