जनवरी में महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर होगा आयोजन
इंदौर । मां करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर धर्मेंद्र सिंह गौतम ने प्रदेश ओर जिला पदाधिकारी नियुक्त किए । बांगड़दा स्थित नरीमन सिटी में मां करणी सेना की आयोजित बैठक में आगामी कार्यक्रमों की चर्चा के साथ ही प्रदेश महामंत्री के साथ ही इंदौर जिला अध्यक्ष मनोनीत किया । मनोनयन पर राजपूत समाज द्वारा दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान भी किया।श्री गौतम ने कुंवर ईश्वर सिंह राठौड़ को प्रदेश महामंत्री के दायित्व के साथ ही इंदौर संभाग का प्रभार भी दिया गया है।
कुंवर पुष्पेंद्र सिंह (अंकुश चौहान) को इंदौर जिले का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया। दोनों पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र ओर मान वस्त्र के साथ सम्मान भी किया । नव नियुक्त करणी सेना प्रदेश महामंत्री कुंवर ईश्वर सिंह राठौर ने हनुमान मंदिर में चोला चढ़ा कर गौ सेवा की ।उपरोक्त तथा आगामी कार्यक्रम की जानकारी देते हुए राजपूत समाज से यादवेंद्र सिंह गौर “यादु ” ने बताया कि आगामी कार्यक्रम की चर्चा में जनवरी माह में महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर धीरज सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, विजय सिंह राठौड़, सोहन सिंह जी, धनेन्द्र प्रताप सिंह जी सहित अन्य समाजजन उपस्थिति रहे।

