इंदौर
आज सुबह बाणगंगा इलाके के नंदबाग कालोनी में एक महिला की उसके घर में हाथ बंधी लाश मिलने के बाद सनसनी फैल गई गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला की शिनाख्त गायत्री पति सुनील (३५) के रूप में हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया गया। बताते हैं कि मृतका की लाश नंदबाग स्थित उसके निवास पर मिली। घर के अंदर का दृश्य देखकर लोग दहल गए। महिला के हाथ रस्सी से बंधे हुए थे। बताया जा रहा है कि संघर्ष के बाद महिला का गला घोटकर हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस हत्याकांड के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
