नंदबाग क्षेत्र में हुए हत्या कांड में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से अहम सुराग हाथ लगे है बता दे नंदबाग निवासी गायत्री धीमान की घर में ही गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। गायत्री सुपर कॉरिडोर पर आईटी कंपनी में गार्ड की नौकरी करती थी वारदात के बाद बदमाश महिला के हाथ पैर बांध कर मुँह में कपड़ा भरकर भाग गए थे ।
पुलिस ने घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज निकाले तो दो बदमाश स्कूटर से भागते हुए नजर आए। पुलिस ने टिगरिया बादशाह क्षेत्र से सीसीटीवी फुटेज की कड़ियां जोड़ी तो पता चला बदमाशों ने चकमा देने के लिए कपड़े भी बदल लिए थे। करीब 20 किमी घुमने के बाद आरोपित पुन:घटना स्थल के आसपास आए हैं।जोन-3 के डीसीपी राजेश व्यास ने तीन टीमों का गठन किया है। आरोपितों की गिरफ्तारी पर इनाम भी घोषित किया है।
