
इंदौर बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन एवं चमेलीदेवी योग केंद्र के तत्वावधान में स्कीम 78, विजय नगर स्थित सिका स्कूल पर केवल महिलाओं के लिए दो दिवसीय सांध्य कालीन योग शिविर का शुभारंभ योगाचार्य मनोज गर्ग के सानिध्य में हुआ। स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती पल्लवी पाध्ये, शिविर संयोजक किशोर गोयल, केंद्र प्रभारी आशा बी. जैन, रूमी गुप्ता, साक्षी जैन, पिंकी, सविता ठाकुर, रमेश बंसल एवं ताराचंद झालानी ने प्रारंभ में सभी शिविरार्थी बहनों का स्वागत किया और शिविर के बारे में जानकारी दी।
शिविर संयोजक किशोर गोयल ने बताया कि समाजसेवी विनोद अग्रवाल एवं प्रेमचंद गोयल की प्रेरणा से वर्तमान में शहर में 18 स्थानों पर निशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर संचालित किए जा रहे हैं। महिलाओं के लिए 6 योग शिविर पहले से संचालित किए जा रहे हैं, यह 7वां शिविर होगा। आज से सिका स्कूल परिसर में शाम 4 से 5 बजे तक दो दिवसीय योग शिविर के पश्चात इसी स्थान पर एक सितम्बर से महिलाओं के लिए नियमित रूप से सांयकालीन योग कक्षाएं प्रारम्भ की जाएगी। वर्तमान में यहाँ प्रातः कालीन योग शिविर भी नियमित रूप से चल रहा है। आज पहले दिन योगाचार्य मनोज गर्ग ने योग की महत्ता बताई, वहीं आशा जैन ने श्वसन एवं रूमी गुप्ता और साक्षी जैन ने जुम्बा का प्रशिक्षण दिया।
