नंदबाग में हुए हत्या कांड के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है एक अभी भी फ़रार है ,सिक्योरिटी गार्ड महिला की 5 दिन पहले उसके घर में लाश मिली थी। इस मामले में पुलिस एक्टिवा सवार दो लोगों की तलाश कर रही थी। पुलिस ने करीब 300 से ज्यादा कैमरों को खंगालते हुए आरोपियों की जानकारी निकाली। आरोपियों को शंका थी की गायत्री के पास काफ़ी पैसा है इसीलिए चोरी के इरादे से आरोपी गायत्री के घर गए और विरोध करने पर गायत्री की हत्या कर दी ।
डीसीपी राजेश व्यास की टीम ने बाणगंगा में हुए गायत्री कुर्मी के हत्याकांड का खुलासा किया है। मामले में दो भाईयों अमित मोर्य और सुमित मोर्य को पकड़ा है। वही उनका एक अन्य साथी अमित गढ़कर फरार है, दोनों भाइयो को शंका थी कि गायत्री ब्याज पर पैसा चलाती है और उसके पास काफ़ी पैसा है आरोपी सुबह गायत्री के घर पहुंचे। यहां गायत्री ने उनका विरोध किया तो दोनो भाईयो ने अपने अन्य साथी अमित गडकर निवासी वीणा नगर के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी चोरी करने के इरादे से गायत्री के घर पहुंचे थे। अमित ओर सुमित ऑटो रिक्शा चलाने का काम करते है।
