*मध्य प्रदेश नगर पालिका निगम कर्मचारी महासंघ में केदार यादव को प्रदेश अध्यक्ष और सुनील बंसल को संगठन मंत्री के पद पर को किया नियुक्त*
इन्हीं परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए *भारतीय मजदूर संघ* द्वारा नगर पालिक निगम कर्मचारियों के हितों की रक्षा एवं उनकी आवाज को सशक्त मंच प्रदान करने के लिए महासंघ की स्थापना की गई है। इस *महासंघ का प्रथम त्रिवार्षिक प्रदेश अधिवेशन* सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
प्रदेश अधिवेशन के दौरान अखिल भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री एम.पी. सिंह, क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री सुनील किरवाई, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री अरविंद मिश्रा एवं इंदौर-धार संभाग प्रमुख श्री मुरारी राठौर की सर्वसम्मति से संगठनात्मक दायित्वों का गठन किया गया।
इस अवसर पर मध्य प्रदेश नगर पालिका निगम कर्मचारी महासंघ में *श्री केदार यादव को कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष तथा श्री सुनील बंसल को संगठन मंत्री नियुक्त* किया गया।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि वे नगर पालिक निगम कर्मचारियों की जायज मांगों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण हेतु शासन एवं प्रशासन स्तर पर सतत संघर्ष करेंगे। महासंघ के माध्यम से कर्मचारियों की समस्याओं को एकजुट होकर मजबूती से उठाया जाएगा तथा उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
