*इंदौर में पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों से बचने की अपील*
—–
*अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध होगी कार्रवाई*
इंदौर 24 मार्च 2026
इंदौर जिले में पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। सभी पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है और उपभोक्ताओं को नियमित रूप से पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति की जा रही है।
जिला आपूर्ति नियंत्रक श्री एम.एल.मारू ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के डिपो में भी पर्याप्त स्टॉक मौजूद है, जहां से लगातार डीलर्स को सप्लाई की जा रही है। ईंधन आपूर्ति की व्यवस्था पूरी तरह सुचारू है और कहीं भी किसी प्रकार की समस्या नहीं है।
उन्होंने आमजन से अपील की है कि पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर फैल रही किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से घबराहट में ईंधन का संग्रह न करें। जिले में पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है और आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी है।
अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी।
