संकल्प से समाधान अभियान अंतर्गत जनपद पंचायत सांवेर में ब्लॉक स्तरीय शिविर का हुआ आयोजन

इंदौर
संकल्प से समाधान अभियान अंतर्गत बुधवार को जनपद पंचायत सांवेर प्रांगण में ब्लॉक स्तरीय शिविर आयोजित किया गया। संकल्प से समाधान अभियान के तहत 12 जनवरी 2026 युवा दिवस से संम्पूर्ण मध्यप्रदेश में प्रथम चरण में 15 फरवरी तक ग्राम पंचायत स्तर पर शिविरों का आयोजन हुआ तथा द्वितीय चरण में 16 फरवरी से 16 मार्च 2026 तक क्लस्टर स्तर पर एवं तृतीय चरण 16 मार्च से 2026 मार्च के अंतर्गत 25 मार्च को ब्लॉक स्तरीय शिविर जनपद पंचायत सांवेर में आयोजित किया गया ।
शिविर में जल संसाधन मंत्री के प्रतिनिधि श्री भारत सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री सतीश मालवीय, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रामकन्या-मानसिंह, उपाध्यक्ष श्री अनोखीलाल चौधरी, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री संदीप चंगेडिया, जनपद पंचायत के सदस्य, नगर पंचायत पार्षदगण एवं ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधि और ग्रामीणजन उपस्थित रहे। समस्त विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में म.प्र. शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विभागीय अधिकारियों ने उपस्थित समस्त ग्रामीणों को विस्तृत जानकारी दी गई ।
ब्लाक स्तरीय शिविर में 213 आवेदन प्राप्त हुए, जिनका मौके पर ही निराकरण किया गया। पूर्व में प्रथम एवं द्वितीय चरण शिविरों में प्राप्त ऑनलाईन आवेदन 12 हजार 447 में से 12 हजार 384 आवेदनों का निराकरण किया गया।
अंत में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रामकन्या-मानसिंह द्वारा उपस्थित जनप्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों एवं ग्रामीणजनों के प्रति आभार व्यक्त किया गया ।
