इन्दौर। लसूड़िया थाना क्षेत्र में एक सूने मकान पर ससुराल पक्ष द्वारा ताला तोड़कर अवैध रूप से प्रवेश करने का मामला सामने आया है। जब एक ६२ वर्षीय बुजुर्ग महिला पुणे में अपनी बेटी के पास गई हुई थीं, पीछे से उनकी बहू और उसके पिता ने अन्य साथियों के साथ मिलकर घर का ताला तोड़ दिया और अंदर घुस गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियो के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, फरियादी शीला शर्मा (६२), निवासी सिल्वर पार्क कॉलोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनका बेटा वर्ष २०२० से बेंगलुरु में नौकरी कर रहा है। बेटे का अपनी पत्नी आरती शर्मा के साथ दहेज प्रताड़ना, भरण-पोषण और तलाक का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इस विवाद के चलते बहू अलग रह रही थी और शीला शर्मा इंदौर वाले मकान में अकेली रहती थीं।घटना के समय शीला शर्मा अपनी छोटी बेटी दीपिका के पास पुणे गई हुई थीं, जहाँ हाल ही में बच्चे का जन्म हुआ था। इसी सूनेपन का फायदा उठाते हुए २२ मार्च २०२६ की सुबह करीब ११:३० बजे बहू आरती शर्मा, अपने पिता बादशाह बरुआ और दो अन्य लोगों के साथ सिल्वर पार्क स्थित मकान पर पहुँचीं। आरोपियों ने मकान का ताला तुड़वाया और जबरन घर के अंदर दाखिल हो गए। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने मकान पर अवैध रूप से कब्जा करने की नीयत से यह पूरी कार्रवाई की है। पड़ोसियों और सीसीटीवी के जरिए जब उन्हें घर का ताला टूटने की जानकारी मिली, तो उन्होंने पुलिस की शरण ली। लसूड़िया पुलिस ने बादशाह बरुआ, आरती शर्मा और अन्य सहयोगियों के खिलाफ घर में जबरन प्रवेश करने और अन्य संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने मकान पर अवैध रूप से कब्जा करने की नीयत से यह पूरी कार्रवाई की है। पड़ोसियों और सीसीटीवी के जरिए जब उन्हें घर का ताला टूटने की जानकारी मिली, तो उन्होंने पुलिस की शरण ली। लसूड़िया पुलिस ने बादशाह बरुआ, आरती शर्मा और अन्य सहयोगियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
