महू

किशनगंज थाना क्षेत्र के महू नीमच रोड पर स्थित कॉसमॉस सिटी की महिलाओं एवं पुरुषों ने वाइन शॉप के विरोध में चक्का जाम किया…..
ज्ञात हो पूर्व में कॉस्मो सिटी के पास में ही चिनार वाली कॉलोनी में शराब दुकान लगने वाली थी जिसका विरोध कर लोगों ने वहां पर दुकान नहीं लगने दी थी अब वही ठेकेदार की शराब दुकान कॉसमॉस सिटी के गेट पर लगने जा रही है इसके विरोध में लगभग 100 से 150 महिला एवं पुरुष रोड जाम कर बैठे हैं महिलाओं एवं पुरुषों का कहना है कि पिछले दिनों हमने उच्च अधिकारियों को ज्ञापन सोफे लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई इसलिए हमें रोड जाम करना पड़ रहा है.
