परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने दुकान का ताला तोडक़र गुटखा, सिगरेट और नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार तुलसी नगर निपानिया निवासी दीपक चंदानी की पाटनीपुरा स्थित दुकान में चोरी हुई। बदमाश ताला तोडक़र अंदर घुसे और गुटखा पाउच के 8 से 10 पैकेट, सिगरेट के 3 डंडे तथा गल्ले में रखी करीब 2 हजार रुपए की चिल्लर चोरी कर ले गए। घटना की सूचना पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
