इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र के ग्राम भांग्या काकंड में प्लॉट से सामान हटाने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोपियों ने डंडों व थप्पड़ों से हमला कर दंपती को घायल कर दिया। पुलिस के अनुसार रेखा कैथवास ने शिकायत में बताया कि उनके पति सुरेश कैथवास घर के बाहर वाहन पर बैठे थे। इसी दौरान अभिषेक कैथवास और शिवा कैथवास वहां पहुंचे और प्लॉट से सामान हटाने को लेकर विवाद वसरने लगे। बात बढऩे पर दोनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने थप्पड़ों से मारपीट की। शोर सुनकर नितिन कैथवास सहित अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे और सभी ने मिलकर मारपीट की। इस दौरान नितिन और अभिषेक ने सुरेश कैथवास पर डंडे से हमला किया, जिससे उनके सिर, नाक और हाथ में चोट आई। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
