खंडवा रोड स्थित अखंड परमधाम आश्रम गौशाला के अध्यक्ष रामबाबू अग्रवाल ने हरिद्वार पहुंचकर दी गौशाला की जानकारी

इंदौर
खंडवा रोड स्थित अखंड परमधाम आश्रम गौशाला समिति के अध्यक्ष रामबाबू अग्रवाल ने हरिद्वार में अखंड परमधाम के महामण्डलेश्वर एवं राम जन्मभूमि न्यास अयोध्या के न्यासी युगपुरुष स्वामी परमानंद गिरी से मुलाकात कर उन्हें इन्दौर आश्रम में चल रहे विकास कार्यों एवं गौशाला निर्माण सहित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी प्रदान की।
रामबाबू अग्रवाल ने युगपुरुष स्वामी परमानन्द गिरी को बताया कि गौशाला निर्माण के लिए शहर के प्रमुख समाजसेवी बंधु बड़ी संख्या में आगे आकर सहयोग प्रदान कर रहे हैं और चाहते हैं कि यह गौशाला अत्याधुनिक सुविधाओं से सम्पन्न होकर आदर्श गौशाला बने। युगपुरुष ने इंदौर के सेवाभाव की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह सदकार्य और पुण्य का कार्य है। कलियुग में गौसेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता, गौमाता की सेवा माता-पिता और गुरु का दर्जा एक ही होता है। वर्तमान में गौभक्तों को पूरे देश में जागरूकता लाने और सरकार को विवश करने की दिशा में काम करना चाहिए तभी सही मायने में गौसेवा सार्थक होगी और गौहत्या पर रोक लग सकेगी।
