
*देवीश्री अहिल्या
का 301वां जन्मोत्सव 28 व 31 मई को: चार मातृशक्तियों को मिलेगा अहिल्यादेवी होलकर सम्मान 2026*
*समिति का 66वां वर्ष, राजवाड़ा पर सैकड़ों भजन मंडल करेंगे मान वंदना, 108 जोड़े करेंगे शिव अभिषेक*
*इंदौर।*
देवीश्री अहिल्या जन्मोत्सव समिती-की मुख्य संरक्षक सुश्री उषा ठाकुर विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री ने अपनी आज पत्रकार वार्ता मै बताया की देवीश्री अहिल्या के किये गये मानव सेवा, जन कल्याण, सनातन धर्म के जिर्णोद्धार सबंधित कार्य को जनमानस तक पहुचाने सबंधित कार्यो का समिती का यह 66 वा वर्ष है।
हर्ष का विषय है की अहिल्या देवी के 301वे जन्मोत्सव के उपलक्ष मे इस वर्ष दिनांक 28 मई 2026 को सायं 06:30 बजे स्थानिय जाल सभागृह मे ,राष्ट्र सेविका समिति की प्रार्थना मे वर्णित,सुशीला,सुधीरा,समर्था, समेता जैसे गुण धारण करने वाली चार मातृशक्तियो को उनके सामाजिक, शैक्षणिक, धार्मिक, व मानवसेवा रत अवदान हेतु ,नारी शक्ति का वन्दन करते हुए *श्रद्धेय भारती दीदी ठाकुर, श्रद्धेय भारती दीदी कुशवाह, श्रद्धेय क्रान्ति जोशी, श्रद्धेय माधुरी यादव को अहिल्यादेवी होलकर सम्मान 2026 से सम्मानित किया जाएगा,*
मुख्य कार्यक्रम रविवार दिनांक31 मई 2026 को प्रातः 08:00 बजे होगा जिसमे सैकड़ो भजन मंडल,कला दल,ढोल पथक,बॅन्ड वादको के द्वारा राजवाड़ा के सम्मुख देवी अहिल्या प्रतिमा उद्यान की तीन परिक्रमा कर मान वन्दना अर्पित करेंगे,। पश्चात शहर के गणमान्य अहिल्या भक्तो,द्वारा अहिल्या प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करेगे।
श्री रामाधार साधक न्यास द्वारा राजबाड़ा मल्हारी मार्तंड मंदिर में 108 जोडे भगवान शिव शंकर का अभिषेक कर राष्ट्र रक्षार्थ हवन कुंड मे आहुतियां देगें।।

