अतिरिक्त पुलिस आयुका (अपराध मुख्यालय) आरके सिंह व पुलिस उपायुक्त आनंद कलादगी ने त्योहारों के दौरान प्रमुख बाजारों एवं भीड़ वाले इलाकों में विशेष यातायात प्रबंधन योजना लागू करने के निर्देश दिए है । सराफा, राजवाड़ा, एमजी रोड क्षेत्र में अतिरिक्त बल की तैनाती और वन-वे नियमों का सख्ती से पालन कराने को कहा। ई-रिक्शा और भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
व्यापारी संगठन एवं बाजार समितियों के साथ समन्वय बनाकर पार्किंग व्यवस्था, पैदल मार्ग और भीड़ नियंत्रण के प्रयास किए जाएंगे। अस्थायी दुकानों व ठेलों के कारण जाम न लगे, इसके लिए नगर निगम, स्मार्ट सिटी समेत अन्य विभागों के समन्वय से कार्रवाई की जाएगी। एनाउंसमेंट कर नागरिकों को जरूरी सूचना दी जाए। पुलिस अधिकारियों ने निर्देशित किया कि नागरिक सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। ट्रैफिक संवेदनशील हो। उन्होंने आम लोगों से पुलिस का व्यवहार सहयोगपूर्ण और भी अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें, नो पार्किंग क्षेत्र में वाहन न खड़ा करें। पुलिस का सहयोग त्योहारों के दौरान जाम निजात दिलाने डीसीपी कलादगी ने राजवाड़ा के व्यापारियों संग बैठक की। व्यापारियों के सुझाव पर उन्होंने कहा कि सवारी रिक्शा में माल ढोने बालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। बालाजी टावर के पीछे स्मार्ट पार्किंग गोराकुंड राजवाड़ा, सुभाष चौक पार्किंग, सागर जूस गोराकुंड पार्किंग, फ्रूट मार्केट न्यू पार्किंग वाहन पार्क कराए जाएंगे। नगर नगम, यातायात पुलिस, थाना पुलिस यातायात में बाधित अतिक्रमण, ठेले हटवाने की कार्रवाई करेंगे। मार्किंग के बाहर वाहन खड़े करने पर उन्हें क्रेन से उठवाया जाएगा। गोराकुंड से नृसिंह बाजार की और नो एंट्री और नरसिंह बाजार से गोराकुंड की ओर का मार्ग वन वे रहेगा।
