जहरीले कफ सिरप से मौत के मामले के आरोपी गोविंदन रंगनाथन को आज परासिया कोर्ट में पेश किया गया । इस दौरान उन पर लोगो ने हमले की कोशिश की। लोगों और वकीलों ने हत्यारे को फांसी देने की मांग की।
आरोपी रंगनाथन को प्रथम श्रेणी न्यायाधीश शैलेंद्र उइके की कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें पुलिस की दिन की रिमांड पर सौंपा है।
रंगनाथन की कंपनी श्रीसन फार्मास्युटिकल में बना कप सिरप पीने से छिंदवाड़ा, बैतूल और पांढुर्णा में अब तक 25 बच्चों की मौत हो चुकी है। कई बच्चों का नागपुर में इलाज चल रहा है।
