अनुराग प्रताप सिंह राघव की अनुशंसा पर हुआ मनोनयन; वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ कार्यक्रम

इंदौर। करणी सेना प्रमुख आदरणीय श्री अनुराग प्रताप सिंह राघव जी की अनुशंसा पर श्री राजेंद्र सिंह सिसोदिया जी को टीम अनुराग प्रताप सिंह राघव करणी सेना में नगर संयोजक के महत्वपूर्ण दायित्व पर मनोनीत किया गया है। शहर अध्यक्ष अमित सिंह जादौन जी द्वारा लिए गए इस निर्णय के बाद मंगलवार को जिला अध्यक्ष श्री राहुल सिंह पवार जी ने उन्हें विधिवत नियुक्ति पत्र प्रदान किया। नवनियुक्त नगर संयोजक राजेंद्र सिंह सिसोदिया उर्फ राजेंद्र ठाकुर को पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित
इस गरिमामय अवसर पर प्रदेश संयोजक ठाकुर संतोष सिंह जी, इंदौर शहर प्रभारी गजेंद्र सिंह चौहान जी, हरेंद्र सिंह चौहान जी, राहुल बन्ना दरबार सिंह परमार जी, शैलेंद्र सिंह ठाकुर, विक्रांत बन्ना, राहुल बन्ना सोलंकी, शुभम बन्ना, पूर्व पार्षद संजय कटारिया जी एवं शैलेंद्र सिंह राणा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि राजेंद्र सिंह सिसोदिया अपने नएन दायित्व का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे और संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेंगे।
