सामाजिक संस्था विंध्याचल सोशल ग्रुप इंदौर के अध्यक्ष आर पी शर्मा सचिव दिलीप मिश्रा व मीडिया प्रभारी डॉ आर एन मिश्रा ने बताया कि आज ग्रुप का एक प्रतिनिधि मंडल रतलाम जाकर पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के डी आर एम (मंडल रेल महाप्रबंधक ) आश्विन कुमार जी से मुलाकात कर रीवा भोपाल विकली ट्रेन को नियमित करने एवं इंदौर के अम्बेडकर नगर या लक्ष्मीबाई स्टेशन तक चलवाने हेतु ज्ञापन दिया एवं चर्चाएं की। इस पर पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के डी आर एम अश्विन कुमार जी ने कहा आपकी इस मांग को पूरी करने हेतु हमारे पास इंदौर सांसद श्री शंकर लालवानी जी का भी फोन आया था। उन्होंने भी कहा है कि इनकी मांगों को प्राथमिकता में लेकर पूर्ण करने का प्रयास करे । साथ ही आप लोग इंदौर रीवा ट्रेन को नियमित करवाने हेतु लंबे समय से प्रयास करते आ रहे है। हमारा पूरा प्रयास रहेगा कि रीवा भोपाल विकली ट्रेन , इंदौर अम्बेडकर नगर तक नियमित रूप से चले,जिससे आप लोगों के द्वारा लंबे समय से की जा रही मांग पूरी हो सके एवं यात्रियों को सुविधा मिल सके। साथ ही इंदौर जबलपुर ओवर नाइट ट्रेन को रीवा तक बढ़ाने हेतु विशेष चर्चा हुई। प्रतिनिधि मंडल में ग्रुप के अध्यक्ष आर पी शर्मा सचिव दिलीप मिश्रा मीडिया प्रभारी डॉ आर एन मिश्रा शिवानंद शर्मा के के तिवारी एवं श्री निवास उपाध्याय सहित कई लोग उपस्थित थे।
