इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की ओर से ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार IPPB की ऑफिशियल वेबसाइट ippbonline.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
यह भर्ती 1 साल के लिए की जाएगी जिसे 1 साल और आगे बढ़ाया जा सकता है। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 29 अक्टूबर तय की गई है।
सीमा सड़क संगठन (बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन) ने 542 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 अक्टूबर से शुरू होगी। उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन करना होगा।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने मैनेजर, डिप्टी मैनेजर सहित अन्य 10 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार recruitment.sbi.bank.in पर जाकर 28 अक्टूबर तक अप्लाई कर सकते हैं।
