
इंदौर, अग्रवाल समाज महासंघ विजयनगर का दीपावली मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव आनंदम गार्डन एवं रिसोर्ट पर उत्साह और उल्लास के बीच संपन्न हुआ। शुभारंभ जिला न्यायालय के न्यायाधीश नीरज अग्रवाल एवं न्यायाधीश श्रीमती प्रिंसी अग्रवाल तथा सेवानिवृत्त न्यायाधीश कृष्ण गोपाल सुरेका, समाजसेवी दीपचंद अग्रवाल (जेड ब्लैक) एवं राजेश अग्रवाल केटी ने बाबा खाटू श्याम की दिव्य ज्योत प्रज्वलित कर किया।
महासंघ के संरक्षक किशोर गोयल, अध्यक्ष नीतेश बंसल, महामंत्री शैलेन्द्र अग्रवाल महू एवं उपाध्यक्ष नीरज गोयल मूर्ति ने बताया कि इस अवसर पर श्रीमती संध्या-संदीप गर्ग, भावना-मनीष गर्ग एवं आभा-नीरज अग्रवाल ने भी ज्योत सेवा में सहभागिता की। राज्य के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, निगम सभापति मुन्नालाल यादव एवं विधायक सुश्री उषा ठाकुर के विशेष आतिथ्य में इस अवसर पर राजेश बंसल, संतोष गोयल, विनोद बंसल, शीतल तोडीवाला, राजू समाधान, अरविन्द वेल्यूअर, पुष्पा गुप्ता, शीतल रवि अग्रवाल, स्वाति अजय मंगल, अजय मित्तल टेंट, सोनू अग्रवाल गारमेंट, सत्यप्रकाश काका, अरुण-आरती गोयल, दिलीप महानगर, सुरेश यादव, केके गोयल, संजय मंडी, संजय सीताराम अग्रवाल, नंदू कंदोई, गोविन्द गर्ग भमोरी, अजय गोयल, दिलीप अग्रवाल मेडिकल, नितिन एयरपोर्ट सहित अनेक समाज बंधुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। समारोह में खाटू श्याम का भव्य दरबार और अलौकिक श्रृंगार आकर्षण का केंद्र बना रहा। भजन गायक पीयूष भावसार ने अपने भजनों से समाज बंधुओं को बांधे रखा।
सामूहिक सहभागिता एवं सेवाभाव – समारोह को सफल बनाने में महासंघ के पदाधिकारियों संदीप अग्रवाल, मनीष गर्ग एवं अमित बंसल के साथ सह-संयोजक पवन अग्रवाल एवं पंकज गुप्ता ने आयोजन की व्यवस्थाओं, अतिथि सत्कार एवं समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुरुष कार्यकारिणी के सदस्य लक्षण प्रसाद अग्रवाल, रोहित सिंघल, विनय गुप्ता, अभिषेक मित्तल, लोकेश अग्रवाल, आनंद अग्रवाल एवं प्रवीण गोयल ने आयोजन में सक्रिय सहभागिता निभाई। महिला कार्यकारिणी की ओर से श्रीमती शीतल संदीप अग्रवाल, श्रीमती कविता मनीष गर्ग, श्रीमती रूपाली रोहित सिंघल, श्रीमती बबिता नवीन अग्रवाल, श्रीमती सरिता शशांक अग्रवाल, श्रीमती स्वाति अतुल गुप्ता, श्रीमती पिंकी पंकज अग्रवाल, श्रीमती ज्योति पंकज अग्रवाल, श्रीमती उषा विमल अग्रवाल एवं कु. साक्षी नीरज गोयल ने आयोजन की व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान किया। विशेष आमंत्रित महिला कार्यकारिणी से श्रीमती पूजा दीपक सौंथलिया, श्रीमती संध्या प्रमोद जैन एवं श्रीमती अर्चना गिरीश अग्रवाल की सहभागिता रही। इस अवसर पर महासंघ के पूर्व अध्यक्ष रमेश बंसल (78), गोविंद मंगल (मंगल श्री), के.के. गोयल (कॉन्ट्रैक्टर) एवं निवर्तमान अध्यक्ष अजय अग्रवाल का भी विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। भोजन व्यवस्था, अतिथि सत्कार, धार्मिक आयोजन एवं संपूर्ण कार्यक्रम के संचालन में सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।
आगामी आयोजनों की जानकारी – महासंघ के संदीप अग्रवाल, सह-संयोजक पवन अग्रवाल एवं पंकज गुप्ता ने बताया कि महासंघ द्वारा समाज में आपसी मेल-मिलाप, सामाजिक एकता एवं सेवा-संस्कार की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रतिमाह विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन किए जा रहे हैं। इसी श्रृंखला में दिसंबर एवं जनवरी माह के आयोजनों की रूपरेखा भी तय कर ली गई है, जिसकी विस्तृत जानकारी जल्द ही समाजबंधुओं को प्रेषित की जाएगी। महासंघ के महामंत्री शैलेन्द्र अग्रवाल एवं अमित बंसल ने सभी अतिथियों, समाजबंधुओं, सहयोगियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सामूहिक सहयोग, समर्पण एवं सहभागिता से यह आयोजन भव्य एवं यादगार बन सका। ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव, एकता एवं सेवा-संस्कार की भावना को और अधिक मजबूत करते हैं।
