
इंदौर, अग्रसेन माधवी सोशल ग्रुप का दीपावली मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव स्नेह नगर स्थित अग्रसेन भवन पर सौल्लास सम्पन्न हुआ। ग्रुप की संस्थापक श्रीमती राधा राजेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि वरिष्ठ समाजसेवी प्रेमचंद गोयल, टीकमचंद गर्ग, विष्णु बिंदल, राजेश गर्ग केटी, गोविन्द सिंघल, संतोष गोयल, प्रयोग गर्ग, शैलेष गर्ग, राजेंद्र गोयल, नवीन बागड़ी एवं विधायक गोलू शुक्ला के आतिथ्य में महाराजा अग्रसेन एवं भगवान श्रीनाथजी के चित्र पर माल्यार्पण कर 56 भोग समर्पित किए गए। महाआरती में बड़ी संख्या में साधु, संत, ब्राह्मण तथा विद्वतजन भी शामिल हुए जिनकी साक्षी में जूठन नहीं छोड़ने और पानी की प्रत्येक बूंद का का सदुपयोग करने की शपथ ली गई।
