इंदौर
राज्य शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित संभाग स्तरीय लता मंगेशकर सुगम संगीत प्रतियोगिता 10 सितम्बर को प्रात: 09 बजे से शासकीय लता मंगेशकर संगीत महाविद्यालय इंदौर के तत्वाधान में प्रीतमलाल दुआ सभागृह में आयोजित की जाएगी।
अकादमी के निदेशक श्री प्रकाश सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता के अंतर्गत युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया जाता है। यह प्रतियोगिता पूर्णत: नि:शुल्कग होगी, जो दो आयु वर्गों में आयोजित की जाएगी। इसमें जूनियर 8 से 15 वर्ष एवं सीनियर 16 से 25 वर्ष के दो आयु वर्ग हैं। आयु निर्धारण की तिथि 01 जनवरी 2026 होगी। संभागीय लता मंगेशकर सुगम संगीत प्रतियोगिता में जूनियर एवं सीनियर आयु वर्ग के लिए पृथक-पृथक प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को क्रमशः 10 हजार रुपये, 5 हजार रुपये एवं 3 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जायेगी
