इंदौर लसूडिय़ा थाना क्षेत्र में टीवी के लेन-देन की रंजिश को लेकर एक युवक पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने बीच रास्ते कार रोककर युवक से गाली-गलौज की और विरोध करने पर कार से लोहे का पाइप निकालकर उसके पैर पर दे मारा। इसके बाद सिरफिरे आरोपी ने अपनी कार की चाबी से युवक के सिर पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। पीडि़त की शिकायत पर लसूडिय़ा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लसूडिय़ा पुलिस के अनुसार, घटना कैलोद हाला के पास की है। मामले में पीडि़त दीपेश पिता रामू जोशी, निवासी राजीव आवास विहार ने थाने पहुंचकर आपबीती बताई और रिपोर्ट दर्ज कराई। फरियादी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी रजत धारीवाल निवासी निरंजनपुर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फरियादी दीपेश ने पुलिस को बताया कि वह अपने काम से जा रहा था, तभी आरोपी रजत धारीवाल अपनी मारुति कार से आया और जबरन उसका रास्ता रोक लिया। आरोपी ने आते ही कहा कि तेरी दुकान वाले मेरी टीवी लेकर चले गए हैं। इस पर दीपेश ने निष्पक्षता से जवाब दिया कि उसका जो भी लेन-देन है, वह सीधा दुकान पर जाकर बात करे, उसका इससे कोई लेना-देना नहीं है। इसी बात से आक्रोशित होकर आरोपी रजत धारीवाल फरियादी को गालियां देने लगा। जब पीडि़त ने गाली-गलौज करने से सख्त ऐतराज जताया, तो आरोपी आपा खो बैठा। उसने अपनी मारुति कार से लोहे का पाइप निकाला और दीपेश के बाएं पैर के टखने पर दे मारा, जिससे वह दर्द से कराह उठा। इसके बाद आरोपी ने हमला जारी रखते हुए अपनी कार की चाबी से दीपेश के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया और चोट आई। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग नि
