“केसरिया एग्जीबिशन सीजन-11” का आज अंतिम दिन

इंदौर। केसरिया लेडिज क्लब, इंदौर द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रसिद्ध “केसरिया एग्जीबिशन (सीजन-11)” का भव्य आयोजन होटल इन्फिनिटी में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ सम्पन्न हो रहा है। 22 एवं 23 अक्टूबर को आयोजित इस एग्जीबिशन में शहरवासियों को राजस्थानी संस्कृति और शाही ठाठ-बाट की मनमोहक झलक देखने को मिली। दीपावली एवं आगामी वैवाहिक सीजन को ध्यान में रखते हुए सजाई गई इस विशेष प्रदर्शनी में फैशन प्रेमियों ने बड़ी संख्या में शिरकत की। प्रदर्शनी में एक ही छत के नीचे राजपूती पोशाक, राजपूती ज्वेलरी, ब्राइडल कलेक्शन, एथनिक वियर, पारंपरिक परिधान एवं आकर्षक होम डेकोर आइटम्स आकर्षण का मुख्य केंद्र रहे। किफायती दामों पर उपलब्ध लेटेस्ट डिजाइन और प्रीमियम क्वालिटी के एक्सक्लूसिव फेस्टिव कलेक्शन की ग्राहकों ने जमकर खरीददारी की। संस्था की अध्यक्ष श्रीमती गीतांजलि राणावत, सचिव श्रीमती चंद्र जीत जादौन, श्रीमती रंजना राणावत, श्रीमती बिंदु चौहान, श्रीमती जितेंद्र कुमारी परिहार, श्रीमती स्मृति चुण्डावत एवं डॉ. मनोरमा सोलंकी ने बताया कि यह प्रदर्शनी प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात्रि 10 बजे तक आयोजित की गई, जिसमें सभी आगंतुकों के लिए प्रवेश निःशुल्क रखा गया था। उत्सव के इस माहौल में केसरिया एग्जीबिशन ने इंदौरवासियों के दिलों में राजपूती शाही अंदाज की एक अलग छाप छोड़ी।
