वुमंस वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का 19 अक्टूबर को इंग्लैंड से मुकाबला होना है। यहां भारत जीतता है तो वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल का टिकट पक्का हो जाएगा। भारत ने अब तक 4 में से 2 मैच जीते हैं और वह अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है ।
हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में भारतीय टीम सोमवार को इंदौर पंहुची, मंगलवार को टीम का रेस्ट है और बुधवार को प्रैक्टिस सेशन रहेगा। रविवार को इंग्लैंड के साथ भारतीय टीम का मुकाबला होगा।
भारत को इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ मैच खेलने हैं। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए सभी मैच जीतने होंगे, यदि टीम इंडिया हारी तो वर्ल्ड कप की रेस से बाहर होने की संभावाना बढ़ जाएगी ।
